Instagram का Blend फीचर क्या है
Instagram का Blend फीचर क्या है? जानिए आसान भाषा में
Instagram पर अब एक नया फीचर आया है – Blend. ये फीचर खास इसलिए है क्योंकि इससे आप और आपका दोस्त एक जैसी रील्स देख सकते हैं, मतलब जो रील आपको दिख रही है वही आपके दोस्त को भी उसी समय दिखेगी। चलिए इस फीचर को आसान भाषा में समझते हैं।
Blend फीचर की खास बातें
-
एक जैसी रील्स दोनों को दिखेंगी:
जब आप किसी दोस्त के साथ Blend बनाते हैं, तो Instagram दोनों को एक जैसी रील्स दिखाता है। ये रील्स आपके और आपके दोस्त की पसंद के अनुसार होती हैं। -
चैट के हिसाब से रील्स:
अगर आप किसी दोस्त से प्यार भरी बातें कर रहे हैं, तो रोमांटिक रील्स दिखेंगी। अगर मजाक-मस्ती वाली चैट हो रही है, तो फनी या गैंगस्टर टाइप की रील्स आ सकती हैं। -
सिर्फ Invite से बनता है Blend:
Blend कोई भी नहीं जॉइन कर सकता। आपको अपने दोस्त को Invite भेजना होता है, और जब वो Accept कर लेता है, तभी Blend बनता है। -
कभी भी छोड़ सकते हैं:
अगर आपको Blend पसंद नहीं आ रहा, तो आप इसे कभी भी छोड़ सकते हैं।
Instagram Blend कैसे बनाएं?
-
सबसे पहले उस दोस्त की चैट खोलें जिसके साथ Blend बनाना है।
-
वहां "Instagram Blend" का ऑप्शन दिखेगा – उस पर क्लिक करें।
-
अब "Invite" पर क्लिक करें।
-
जब आपका दोस्त Invite Accept करेगा, तो आप दोनों का Blend तैयार हो जाएगा।
-
अब आप दोनों को एक जैसी रील्स दिखाई देंगी।
Blend में रील्स कैसे शेयर करें?
अगर आपको कोई रील पसंद आती है, तो आप उसे चैट में सीधे शेयर कर सकते हैं। इसके लिए रील पर क्लिक करें और Emoji या शेयर बटन से भेज दें। आपके दोस्त को भी वही रील उसी समय दिखेगी।
ज़रूरी बातें जो ध्यान रखें:
-
Blend में दिखाई देने वाली रील्स सिर्फ Blend मोड में एक जैसी होती हैं।
-
Instagram की नॉर्मल रील्स फीड पहले की तरह ही रहती है।
-
अलग-अलग दोस्तों के साथ अलग-अलग Blend बनते हैं, तो रील्स भी अलग-अलग हो सकती हैं।
आखिर में:
Instagram का Blend फीचर दो दोस्तों को एक साथ एक जैसा कंटेंट देखने का मजा देता है। इससे आपको और आपके दोस्त को एक जैसा एक्सपीरियंस मिलता है, वो भी बिना किसी लॉगिन या पासवर्ड शेयर किए।
अगर आपको ये जानकारी पसंद आई हो, तो अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें